फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के साथ जागरूक भी कर रहा एसएसबी

विज्ञापन
सामाजिक चेतना अभियान के शुभारंभ अवसर पर दीप जलाते सदर विधायक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी की ओर से गुरुवार को ककरहवा बीओपी क्षेत्र के नेहरू इंटर कॉलेज में पांच दिवसीय सामाजिक चेतना अभियान का शुभारंभ हुआ। इस दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बच्चों ने जन जागरण रैली निकाली लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया गया और भारत मां की झांकी निकाली गई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सदर विधायक श्यानधनी राही ने कहा कि एसएसबी के जवान सीमा की रखवाली के साथ-साथ सीमाई क्षेत्र की जनता में जागरूकता पैदा करने का भी काम कर रही है। इससे क्षेत्र के लोग अपने अधिकार के प्रति जागरूक हो रहे हैं। पांच दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य हेल्दी बार्डर हेल्दी नेशन स्वस्थ सीमा स्वस्थ राष्ट्र रखा गया है। जिसमें बच्चों ने भारत माता की झांकी का भी प्रदर्शन किया। इस दौरान सीमा क्षेत्र में रहने वाले युवा व बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खेल जैसे वॉलीबॉल, एथलेटिक्स का आयोजन व साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे गायन, वादन, नृत्य व नाटक का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम में वॉलीबॉल मैच लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल लखनऊ का जाज बैंड टीम ने अपने गीतों से लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान मानव चिकित्सा शिविर व पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया। जिसमे सीमा क्षेत्र के 170 लोगों व पशुओं का मुफ्त इलाज डॉ. सुशांत पति त्रिपाठी, जीडीएमओ व डॉ. एलडी सिंह सहायक कमांडेंट पशु चिकित्सा के द्वारा किया गया। इस दौरान प्रभारी कमांडेंट अमित कुमार, मनोज कुमार, ग्राम प्रधान बलमुकुंद जायसवाल, ग्राम प्रधान श्याम चरण जायसवाल, कस्टम इंस्पेक्टर विमल यादव, ककरहवा चौकी इंचार्ज अभिमन्यु सिंह, राजीव गांधी नेशनल हाई स्कूल के प्रधानाचार्य डीप नारायण त्रिपाठी, भागीरथी इंटर कॉलेज के प्रबंधक कृष्णा कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें