फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगूठा लगवा लिया, नहीं दिया मई माह का राशन

विज्ञापन
गौरडीह के लाेगाों ने एसडीएम को सौंपा शिकायती पत्र, - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मिश्रौलिया। इटवा तहसील क्षेत्र के धोबहा गांव के टोला गौरडीह में उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल रहा है। कार्ड धारकों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर जांच कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गांव निवासी बुद्धिराम सहित दर्जनों ग्रामीणों ने एसडीएम को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि उनके गांव में सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदार हैं। फिर भी उनके गांव का कोटा दूसरे गांव के कोटेदार को दे दिया गया है जिनके कोटे से उनके गांव का कोटा संबद्ध है वह कोटेदार ब्रह्मलाल और सोमई गांव में तीन मई को आकर घर-घर जाकर राशन वितरण वाली मशीन से अंगूठा लगवा लिए और मई का राशन वितरित नहीं किया। अब जून का भी मशीन से अंगूठा लगवा रहे हैं। मई के राशन के बारे में पूछने पर कह रहे हैं कि मई का राशन बेच दिया जिसे जो करना हो कर लें। इस कोटे के दुकानदारों द्वारा राशन भी हर माह कम दिया जाता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि कोटेदार के स्टॉक की जांच कराकर मई और जून का राशन दिलाया जाए। इस संबंध में एसडीएम त्रिभुवन कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच क ी जिम्मेदारी सप्लाई इस्पेक्टर खुनियांव को दी गई है। जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है, जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। खुनियांव विकास खंड के सप्लाई इंस्पेक्टर ने मुकेश कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है, जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें