फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिनों से 500 गांव की बिजली गुल

विज्ञापन
electricity problems - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/शोहरतगढ़। पिछले दिनों आई तेज आंधी से तीन दिन बाद भी करीब 500 गांवों में बिजली के दर्शन नहीं हुए हैं। इसके चलते सैकड़ों की आबादी इस भीषण कर्मी में पेयजल की मोहताज हो गई है। नगरा फीडर और शोहरतगढ़ क्षेत्र के कई गांवों में बिजली अब तक गुल है। क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी व विभाग के अधिकारियों से विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। लेकिन फिलहाल कोई उम्मीद नहीं दिख रही है।
विज्ञापन


जोगिया के नगरा फीडर से करीब 200 गांवों की बिजली आपूर्ति होती है। पिछले दिनों आई आंधी पानी के बाद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। इसका कारण है कि इस क्षेत्र में 10 से अधिक पोल गिर गए हैं। शोहरतगढ़ क्षेत्र के परसिया, शोहरतगढ़ नगर, बोहली विद्युत उपकेंद्रों से विद्युत आपूर्ति की जाती है। यहां भी तीन दिनों से आपूर्ति बाधित है। शोहरतगढ़ क्षेत्र में 53 से अधिक पोल आंधी-पानी में गिर गए हैं। इसकी वजह से उपभोक्ताओं के सामने पेयजल संकट गहरा गया है। वही, विभाग की मुसीबत यह है कि कर्मचारियों की कमी की वजह से काम में तेजी नहीं आ रही है। शोहरतगढ़ के रहने वाले सुभाष यादव, रोहित सिंह, रामकुमार, राकेश, जोगिया के रामलखन, सुरेश, शंकर आदि ने बताया कि बिजली न आने की वजह से पानी का संकट खड़ा हो गया है। बताया कि फीडर पर जाने पर केवल एक ही जवाब मिल रहा है कि पोल गिरने की वजह से सप्लाई बाधित है। तीन दिनों से अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव ने बताया कि तेजी से काम कराया जा रहा है। बर्डपुर फीडर की सप्लाई शुरू करा दी गई है। शनिवार तक शोहरतगढ़ और नगर फीडर की आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें