सिद्धार्थनगर। शिक्षा हासिल कर मुकाम हासिल करने की हसरत पालने वाले छात्र-छात्राओं की राह में अब रकम की कमी रुकावट नहीं बनेगी। विद्यार्थियों के सपने को विद्यालक्ष्मी धन पोर्टल पूरा करेगा। इसके जरिए पढ़ाई के लिए बैंक ऋण उपलब्ध कराएंगे।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने उन छात्र-छात्राओं के लिए विद्यालक्ष्मी धन पोर्टल शुरू किया है, जो मेधावी हैं पर पैसे की कमी से पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते हैं। आरबीआई के इस पोर्टल के जरिए बैंक ऐसे विद्यार्थियों को ऋण उपलब्ध कराएंगे। माना जा रहा है कि पोर्टल शुरू होने से विद्यार्थियों को एजुकेशन लोन के लिए बैंकों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। एलडीएम ओमप्रकाश अग्रहरि ने बताया कि आरबीआई की ओर से छात्रों के हित में विद्यालक्ष्मी धन पोर्टल लांच किया गया है।
टेक्निकल एजुकेशन के लिए मिलेगा धन
- एलडीएम ने बताया कि पोर्टल लांच होने से विद्यार्थियों को काफी सहूलियत मिलेगी। टेक्निकल एजुकेशन के लिए बैंक ऋण उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को 12 से 14 प्रतिशत ब्याज देना होगा।
सीधे शिक्षण संस्थान के खाते में जाएगी रकम
- बैंक सीधे विद्यार्थी को रकम नहीं देगे। रकम शिक्षण संस्थान के खाते में जाएगी। छात्र-छात्राएं बस इस पर नजर रख सकेंगे।
ऐसे करना होगा आवदेन
- विद्यार्थियों को आरबीआई के विद्यालक्ष्मी धन पोर्टल पर जाकर नाम, पता, शिक्षण संस्थान का नाम, बैंक खाता संख्या, क्षेत्र के बैंक का नाम व अन्य विवरण भरना होगा। आवदेन www.vidyalaxmi.co.in पर लॉगिन करना होगा।