फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहवारी के झिझक को तोड़ना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
माहवारी के झिझक को तोड़ना जरूरी
विज्ञापन

फोटो-
- सीएचसी, पीएचसी व एएनएम सेंटरों पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ
- महिलाओं को नि:शुल्क सेनेटरी पैड और आयरन की गोली बांटे गए
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। अंतरराष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता जागरूकता दिवस के उपलक्ष्य में पूरे जिले में महिलाओं के बीच जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य के लिए झिझक तोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। झिझक न तोड़कर शर्म करती हैं, जो सेहत के लिए नुकसान देय साबित हो रहा है। परिवार में माहवारी को लेकर खुलकर बातचीत करने की जरूरत पर बल दिया गया।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर माहवारी स्वच्छता जागरूकता दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं व किशोरियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महिलाओं से माहवरी के झिझक को तोड़कर स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की आवश्यकता पर जोर देने के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं को कपड़ा छोड़कर सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करने को कहा गया। समृद्धि परियोजना समन्वयक देवेंद्र कुमार ने कहा कि माहवारी के दिनों में 6- 8 घंटों पर पैड बदल देना चाहिए। लंबे समय तक एक ही पैड लगाने से पसीना होने लगता है। जो बैक्टरिया को जन्म देकर संक्रमण का खतरा बना देता है। महिलाओं को छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देकर बेहतर स्वास्थ्य के लिए इन सब बातों को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में शिरकत की महिलाओं व किशोरियों को निशुल्क सेनेटरी पैड व आयरन की गोली वितरित किया गया। खून की कमी दूर करने के लिए सप्ताह में एक बार आयरन की गोली नींबू पानी, किनू या संतरे का जूस से लेने की सलाह दी गई। साथ ही बताया गया कि दूथ या चाय से आयरन की गोली लेना नुकसान देय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें