फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में 164 ठेलों पर अधिकारियों का नंबर हुआ डिस्प्ले

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में 164 ठेलों पर अधिकारियों का नंबर हुआ डिस्प्ले
विज्ञापन

ठेलों पर अंकित मोबाइल पर कर सकते हैं शिकायत
अब तक पूरे जिले में 65 ठेलों का किया पंजीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जनपद के 164 ठेले पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दूरभाष नंबर दर्ज कर चुका है। जबकि पंजीकरण की संख्या 65 हो चुकी है। इस दिशा में अभियान आगे भी जारी रहेगा। अंकित नंबरों पर संक्रामक बीमारियों के फैलाने की शिकायत किया जा सकेगा।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर जनपद के ठेलों पर खुले में खाद्य सामग्रियों के बिकने व कटे-फटे फलों की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण करने की दिशा में ठेलों पर विभागीय अधिकारियों का मोबाइल नंबर अंकन करने का अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से अब तक की गई कार्रवाई में नौगढ़ तहसील में 35 ठेलों पर मोबाइल नंबर का डिस्प्ले, 15 का पंजीकरण, शोहरतगढ़ तहसील में 28 ठेलों पर मोबाइल नंबर का डिस्प्ले, 7 का पंजीकरण, बांसी तहसील में 36 ठेलों पर मोबाइल नंबर का डिस्प्ले, 18 का पंजीकरण, इटवा तहसील में 40 ठेलों पर मोबाइल नंबर का डिस्प्ले, 25 का पंजीकरण, डुमरियागंज तहसील में 25 ठेलों पर मोबाइल नंबर का डिस्प्ले किया जा चुका है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी ने बताया कि अंकित नंबरों पर कोई भी ग्राहक खुले में खाद्य सामग्री की बिक्री व कटे-फटे फल बेचे जाने पर शिकायत कर सकता है। इसके बाद त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें