फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादी के साथ जा रही मासूम को बाइक ने घसीटा, मौत

Tue, 24 Jul 2018 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल पर बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के थरौली गांव मेें मंगलवार की सुबह घर के सामने दादी के साथ खड़ी एक डेढ़ साल की मासूम की तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

बच्ची बाइक से दो मीटर तक घीसटा गई। हादसे में दादी जख्मी हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सदर थाना क्षेत्र के थरौली गांव निवासी उर्मिला (50) आत्माराम अपनी डेढ़ वर्षीय पोती शिवानी को लेकर घर के सामने वाली सड़क पर किसी काम से निकली थीं। बताया जा रहा है कि वह घर से चंद कदम दूरी पर पहुंची थी कि एक तेज रफ्तार बाइक ने उर्मिला को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान शिवानी बाइक में फंस गई और बाइक सवार उसे दो मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसा देख मौके पर पहुंचे परिजन दोनों को जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई। वहीं उर्मिला का प्राथमिक उपचार हुआ। डॉक्टरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि बाइक चालक पुलिस की हिरासत में है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष रामदरस आर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले जांच की जा रही है।

बेटी को खोने के गम में पिता हुआ बदहवास
शिवानी की मौत ने थरौली गांववालों को झकझोर कर रख दिया। आंखों के सामने बच्ची को घीसटता हुआ देखने व सामने ही मौत होने की घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, बेटी की मौत के बाद उसके पिता पंकज बदहवास हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें