फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस तक सिमटी लेखपालों पर कार्रवाई की रिपोर्ट

Wed, 11 Jul 2018 11:17 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
धरना देते लेखपाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जनपद में लेखपाल लगातार तीसरे दिन बीएसए कार्यालय के पास स्थित ग्राउंड में धरना देते रहेे। इन पर सीएम के आदेश का असर नहीं दिखा। बुधवार देर शाम तक अफसर कार्रवाई को लेकर गुमराह करते दिखे। डीएम कुणाल सिल्कू ने कहा कि 11 जुलाई को अगर लेखपाल धरना प्रदर्शन नहीं खत्म करते हैं, तो शासन की ओर से कार्रवाई करने को कहा गया है। इसके लिए एसडीएम को निर्देशित किया गया है। एडीएम को रिपोर्ट देने के  लिए भी कहा गया है। वहीं, एडीएम प्रमोद शंकर शुक्ल ने किसी भी रिपोर्ट से इन्कार किया।इस मामले में जब पांचों एसडीएम से बात की गई तो उन्होंने केवल नोटिस देने की बात स्वीकार की। केवल एसडीएम बांसी ने बताया कि 12  लेखपालों को चिह्नित किया गया है। इसकी रिपोर्ट एडीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

  
बता दें कि आठ सूत्री मांगों को लेकर चल रहे लेखपालों के आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर संगठन के तहसील इकाइयों के अध्यक्ष व मंत्री को नोटिस जारी करते हुए आंदोलन खत्म करने की चेतावनी दी है। ऐसा न करने पर कठोर कार्रवाई का भी जिक्र किया है। अब तक लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्षों व मंत्रियों को नोटिस देकर हड़ताल वापस लेने की अपेक्षा की गई है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, जिला मंत्री राम समुझ, सुधीर श्रीवास्तव, राम करन गुप्ता, राम शंकर दुबे, अरुण श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, गिरीश मिश्रा, देवेंद्र, प्रभात सैनी आदि मौजूद थे।   
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें