फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी को हिरासत में लेने पर भड़के सराफा व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी (सिद्धार्थनगर)। एसओजी व जोगिया पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी का सामान खरीदने के आरोप में सोमवार को नगर के एक सराफा कारोबारी को पकड़ लिया। सूचना मिलने के बाद व्यापारी गोलबंद होने लगे। हियुवा पदाधिकारियों ने सभा कर पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। सर्राफा व्यवसायियों ने विरोध स्वरूप दुकानों को बंद रखा।
विज्ञापन

एसओजी व जोगिया कोतवाली पुलिस ने नगर के श्यामनगर मुहल्ला स्थित एक सर्राफा कारोबारी की दुकान पर छापेमारी की। पूछताछ के नाम पर पुलिस टीम चोरी का सामान खरीदने के आरोप में दुकान से कारोबारी को साथ में ले गई। इसकी सूचना बाजार में आग की तरह फैल गई। देखते-देखते व्यापारी जुटने लगे। किसी ने हियुवा के पदाधिकारियों को भी मामले की जानकारी दे दी। इसके बाद बांसी सर्राफा मंडल अध्यक्ष व हियुवा जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने बाजार बंद करने का आह्वान कर दिया। इसके बाद सभी कारोबारियों ने दुकान बंद कर दिया। शंकर नगर मोहल्ला स्थित ठाकुर मंदिर पर बैठक की।
प्रभारी देवीपाटन मंडल सुभाष गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पुलिस प्रशासन रवैया में बदलाव लाए। निर्दोष व्यापारियों के पीछे एसओजी टीम व भारी पुलिस बल लगाकर शहर में भय व आतंक का माहौल बनाया जा रहा है। इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार की छवि को धूमिल करने का काम बंद किया जाए। जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि अब आर-पार की लड़ाई होगी। घंटों प्रदर्शन के बाद पुलिस ने पूछताछ कर व्यापारी को छोड़ा। अध्यक्षता विजय वर्मा व संचालन प्रकाश चंद्र वर्मा ने किया। इस दौरान बजरंगी वर्मा, आलोक अग्रहरि, विवेक शर्मा, हरीराम वर्मा, पप्पू वर्मा, लल्ला वर्मा, रिंकू वर्मा, महेश सोनी, दुर्गेश सोनी, राधे अग्रहरि, मोहित अग्रहरि, शिवानंद पांडेय, निशान अग्रहरि, सुरेश वर्मा, आशीष कुमार, गौरव प्रताप सिंह, राजू वर्मा, सुभाष वर्मा, प्रवीण, बैजनाथ, वीरेंद्र कुमार, सुरेश, रमेश, राजू, आकाश, आदित्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें