फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पांच वर्षों से बकाया मानदेय भुगतान, मानदेय में बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों को लेकर मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

जिला इकाई के बैनर तले प्रदर्शन करते हुए मदरसा शिक्षकों ने नारेबाजी की। उनका कहना था कि प्रदेश में करीब 30 हजार आधुनिक शिक्षक मदरसों में हिंदी, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विषय व कंप्यूटर की शिक्षा देते आ रहे हैं, मगर उनकी समस्याओं पर सरकार ने कभी गंभीरता नहीं दिखाई। शिक्षकों को कभी भी समय पर मानदेय नहीं मिलता है। कई वर्षों से मानदेय अब भी बकाया है। शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की बजाए, पहले से मौजूद चौथे शिक्षक का पद समाप्त कर मानदेय भी रोक दिया गया है। सरकार सबका साथ-सबका विकास की बात कर रही है, ऐसे में मदरसा शिक्षकों को भी बड़ी उम्मीद है। शिक्षकों ने वर्ष 1994 से कार्यरत मदरसा आधुनिक शिक्षकों की योजना को स्थाई करने, महंगाई को देखते हुए मानदेय को दोगुना करने, प्रतिमाह मानदेय भुगतान की व्यवस्था करने आदि मांग की गई। प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष अख्तर कमाल मेकरानी, इश्तियाक अहमद, अतीउल्लाह खान, इकबाल अहमद, स्नेहलता, रीता, अजीजुल्लाह, इरशाद अहमद, अबू हरेरा, वीरेंद्र, हफीजुल्लाह, संतोष, अब्र्दुरहीम, खुर्शीद अहमद और मो.रईस आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें