सिद्धार्थनगर। संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम में अनुपस्थित मिलने पर सहायक विकास अधिकारी डुमरियागंज ने 15 सफाई कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। सात दिन के अंदर जवाब मांगा है। सही जवाब नहीं मिलने पर वेतन रोकने की कार्रवाई भी की जाएगी।
संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम का जिले में शनिवार को शुभारंभ हुआ है। इसमें स्वास्थ्य विभाग के अलावा पंचायत विभाग को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। खास करके सफाई कर्मचारियों की कार्यक्रम में उपस्थिति अनिवार्य थी। सहायक विकास अधिकारी पंचायत डुमरियागंज के निरीक्षण में सफाई कर्मचारी सूर्यकांत, रामप्रसाद, शमसुलहक, राजकुमार, उमेशचंद्र, जुनैद अहमद, सतीशचंद्र, अनुराग मिश्र, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, महेशचंद्र, रामपाल, जनोद्वावस गौतम, करीम अहमद, सुलीन कुमार अनुपस्थित मिले। इसमें डीपीआरओ को अगवत कराते हुए सभी को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया कि सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण दें कि क्यों और किस कारण से इनते महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे। तय समयसीमा के भीतर जवाब नहीं मिलने पर वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में डीपीआरओ पवन कुमार ने कहा कि जो सफाई कर्मी अनुपस्थित मिले हैं, उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।