एसपी कार्यालय के बाहर खड़े परेड में अनुपस्थित पुलिस कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर पुलिस लाइन में शुक्रवार को एसपी की परेड में अनुपस्थित मिले 15 पुलिस कर्मी दंडित किए गए। जबकि अच्छी वर्दी पहनने पर छह कर्मियों को पुरस्कृत किया गया। घर की अच्छी साफ-सफाई के लिए भी एक उपनिरीक्षक को नकद पुरस्कार दिया गया।
पुलिस लाइन में एसपी की परेड में 15 पुलिस कर्मी अनुपस्थित मिले। इनकी तैनाती पुलिस आफिस व सम्मन सेल में रही। पुलिस अधीक्षक ने अनुपस्थिति को अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना। कार्रवाई करने के लिए सभी को पुलिस आफिस में तलब भी किया। परेड में अच्छी व साफ सुथरी वर्दी पहनने वाले छह पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया।
पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि प्रतिदिन परेड ग्राउंड में पुलिस कर्मी पीटी ड्रेस पहन कर 40 मिनट की परेड करेंगे। परेड के बाद आवासीय कालोनी का निरीक्षण किया। सदर थाना में तैनात अखंड प्रताप के आवास के अंदर व बाहर सफाई को देख पांच सौ रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया। इस दौरान एएसपी मंशाराम गौतम, सीओ सदर अकमल खान, प्रतिसार निरीक्षक सीबी सिंह, पेशकार एसपी तौहीद आलम, पीआरओ एसपी विनय मिश्रा आदि मौजूद रहे।