फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश

Tue, 08 Dec 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
देर से दफ्तर आने वाले कर्मचारियों पर नकेल कसने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट और ट्रेजरी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी सुबह 10.35 बजे पहुंचे।
विज्ञापन

इस टाइम पर भी 15 कर्मचारी उपस्थित नहीं पाए गए। सभी का वेतन रोकते हुए डीएम ने कारण बताओ नोटिस जारी की है। जिले के अन्य विभागों के कर्मचारियों को भी समय से कार्यालय पहुंचने की हिदायत दी गई है।
सरकारी कार्यालयों से कर्मचारियों की अनुपस्थिति की शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही है। मनमौजी कर्मचारी सुबह देर से दफ्तर पहुंचते हैं और शाम को 4 बजने तक घर की राह पकड़ लेते हैं।
विज्ञापन

 शिकायतों की हकीकत जानने मंगलवार को जिलाधिकारी सुबह साढ़े 10 बजे कलेक्ट्रेट के कार्यालयों का निरीक्षण करने निकल पड़े। सभी दफ्तरों में जाकर उपस्थिति पंजिका जांची।
पास के ही ट्रेजरी कार्यालय में भी उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। इस दौरान कुल 15 कर्मचारी नदारद मिले। न तो वह आफिस पहुंचे थे और न ही उनकी ओर से कोई  सूचना  दी गई थी। करीब 10 मिनट तक डीएम इन कार्यालयों में घूमते रहे। अनुपस्थित कर्मचारियों का कोई पता नहीं चला।
इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोककर कारण  बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश  दिया। डीएम  डॉ.  सुरेंद्र  कुमार ने बताया कि  कलेक्ट्रेट और ट्रेजरी कार्यालय के औचक निरीक्षण में 15 कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे, जिनका वेतन रोक दिया गया है। उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। ठोस जवाब न मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें