सिद्धार्थनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने बृहस्पतिवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन/जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने अपनी विभिन्न शिकायतें और समस्याएं एसएसपी के समक्ष रखीं। जनसुनवाई में कुल 15 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें चार भूमि विवाद, चार मारपीट और शेष सात अन्य विवाद से संबंधित थे। एसएसपी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मामलों के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। संवाद