फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गेहूं की फसल में आग से 15 बीघा राख

Thu, 02 Apr 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत कपिलवस्तु क्षेत्र के शंकरपुर गांव के पश्चिम बृहस्पतिवार दोपहर अज्ञात कारणों से खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और खेतों में तेजी से फैल गई। धुएं और लपटों को देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक करीब 9 किसानों की लगभग 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। प्रभावित किसानों में नाजमा खातून, महीबुद्दीन, मोहम्मद उमर, नूरुल, अबु हरेरा, रुखसाना खातून सहित अन्य शामिल हैं। राजस्व विभाग नुकसान का आंकलन कर रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें