फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी की संदिग्ध हाल मौत, कार मिली लाश

Mon, 06 May 2019 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
death
विज्ञापन
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के रतनसेन इंटर कॉलेज में तैनात एक कर्मचारी की सोमवार को संदिग्ध हाल में मौत हो गई। कार से उसकी लाश को बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कर्मचारी चुनाव ड्यूटी के लिए ट्रेनिंग पर निकला था।
विज्ञापन

नगर के रतनसेन डिग्री कॉलेज में तैनात 35 वर्षीय कर्मचारी रामेश्वर शर्मा उर्फ अन्नू निवासी बांसी के पटेलनगर दिन में साढ़े 12 बजे कॉलेज से जिला मुख्यालय के लिए चुनाव ट्रेनिंग के लिए निकला था।
कॉलेज से मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर उसकी कार सड़क के किनारे खड़ी थी। घंटों तक कार को खड़ा देख शाम साढ़े छह बजे लोगों ने करीब जाकर देखा तो ड्राइवर सीट पर मुंह के बल पड़ा था। और नाक से खून का रिसाव हो रहा था। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली को दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल बांसी शैलेश प्रताप सिंह, एसआई रविकांत मणि त्रिपाठी ने तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस पोस्टमार्टम को भेजने की तैयारी में जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही पीएचसी बांसी पर प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह व उनके पुत्र अभय प्रताप सिंह पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें