फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल फेल, वीसी के लिए डीएम, एसपी को बस्ती जाना पड़ा

Mon, 15 Apr 2019 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
jio bsnl
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एनआईसी में बीएसएनएल की कनेक्टिविटी फेल होने से जिलाधिकारी और एसपी को बस्ती जाना पड़ा। एनआईसी में सोमवार साढ़े चार बजे शाम को मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वीडियो कांफ्रेंसिंग होनी थी। बीएसएनएल की सेवा ऐसी ही रही तो अधिसूचना जारी होने से मतदान तक बड़े संकट से गुजरना होगा।
विज्ञापन

बीएसएनएल की सेवा से आम उपभोक्ता हलकान व परेशान होने की शिकायतें निरंतर मिल ही रही थीं, अब सरकार महकमे के जिम्मेदारों को भी इसका दंश झेलना पड़ रहा है। सामान्य दिनों में किसी तरह वैकल्पिक व्यवस्था से काम चलाया जा रहा था, पर लोकसभा चुनाव में अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रशासनिक अमलों की अधिकांश गतिविधियां बीएसएनएल की सेवा पर टिकी हैं। ऐसे समय में सेवा बाधित होने पर काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। निर्वाचन आयोग की ओर से होने वाली वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल होने के लिए जिले के आला अफसरों की मुसीबतें बढ़ने लगी हैं।
सोमवार को शाम 4.30 बजे मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वैंकेटश्वर लू की वीसी होनी थी। इससे पहले ही विकास भवन स्थित एनआईसी में वीसी नहीं होने की जानकारी मिली। इसके पीछे बीएसएनएल का सर्वर फेल होना प्रमुख कारण बताया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के वीसी में शामिल होने के लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को मंडल मुख्यालय 78 किमी. दूर बस्ती जाना पड़ा। जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने बस्ती जाने की बात स्वीकार की। कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि दोषी अफसर के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्च स्तर पर पत्र व्यवहार करेंगे।
विज्ञापन


एसडीओ का मोबाइल स्वीच ऑफ
आए दिन बीएसएनएल सेवा ध्वस्त होने के साथ ही डीएम व एसपी को वीसी के लिए बस्ती जाने की विवशता से बाबत एसडीएओ दूर संचार दुर्गेश सिंह ने पक्ष जानने की कोशिश की गई, पर उनका मोबाइल नंबर 9453043333 स्वीच ऑफ मिला। लिहाजा बीएसएनएल सेवा फेल होने का कारण ज्ञात नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें