फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपनीय आख्या के आधार पर महराजगंज के दो कॉलेजों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महराजगंज के दो कॉलेजों को नोटिस
सिद्धार्थ विवि के आदेश की अनदेखी पर हुई कार्रवाई
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय मुख्य परीक्षा 2019
अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु की ओर से संचालित मुख्य परीक्षा में विश्वविद्यालय द्वारा महाराजगंज जनपद के दो महाविद्यालयों को गोपनीय आख्या के आधार पर नोटिस जारी किया गया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि स्व. भगवंत पटेल पानमती देवी महाविद्यालय चंदनपुर बसाहिया बुजुर्ग के केंद्राध्यक्ष द्वारा सीसीटीवी की लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड पर्यवेक्षकों द्वारा मांगे जाने पर नहीं उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा 10 ऐसे सदस्य महाविद्यालय में मौजूद पाए गए जिनके पास न ही कोई पहचान पत्र पाया गया और न ही वह परीक्षा कार्य में संलग्न थे। इसे संज्ञान लेते हुए कुलपति प्रो. सुरेन्द्र दुबे ने परीक्षा नियंत्रक व्यास नारायण सिंह ने 14 मार्च को संपन्न हुई परीक्षा के प्रथम पाली की प्रश्न पत्र खोले जाने से लेकर उत्तर पुस्तिकाओं के शील बन्द होने तक का सीसीटीवी वीडियो रिकार्डिंग वायस रिकार्डिंग सहित डीवीडी बनाकर एवं उपस्थित 10 व्यक्तियों का विवरण 16 मार्च को अपराह्न तीन बजे तक उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

इसके अलावा गैरुलनिशा गर्ल्स डिग्री कॉलेज गंगराई महराजगंज को गोपनीय आख्या के संज्ञान को लेते हुए 2 मार्च की प्रथम पाली एवं 11 मार्च की प्रथम व द्वितीय पाली में संपन्न हुई परीक्षा की प्रश्न पत्र खोलने से लेकर उत्तर पुस्तिकाओं के सील बन्द किए जाने तक सीसी टीवी वीडियो रिकार्डिंग वायस सहित डीवीडी बनाकर समस्त परीक्षार्थियों की संख्या तथा प्रयुक्त कक्षों के विवरण सहित व अभिलेखों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। दोनों कॉलेजों ने विवि के आदेश को दरकिनार कर समय सीमा के अंदर सीसीटीवी फुटेज एवं वायस रिकार्डिंग की डीवीडी नहीं उपलब्ध कराई। ऐसे में विवि प्रशासन यह मान लेगा कि उक्त परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं शुचितापूर्वक संपन्न नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन


दो छात्र रस्टीकेट
कपिलवस्तु। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु की ओर से शुक्रवार को संचालित हुई मुख्य परीक्षा में दो परीक्षार्थियों को रस्टिकेट किया गया है। नोडल अधिकारी डॉ. शरीफुद्दीन के मुताबिक द्वितीय पाली की परीक्षा में डॉ. राम मनोहर लोहिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय इटवा में बीएससी द्वितीय वर्ष की दो परीक्षार्थियों को परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पाए जाने पर रस्टिकेट किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें