फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थियों के घर भाजपाइयों ने मनाया दीप उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 101, 102, 114, 115
विज्ञापन

सवा लाख दीप जला कमल ज्योति अभियान शुरू
2248 बूथों पर जलाए गए दीपक
मुख्यालय पर सांसद ने जलाया दीप
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। भाजपा का देशव्यापी कमल ज्योति अभियान के तहत सांसद, विधायक, पदाधिकारियों ने लाभार्थियों के घर-घर जाकर दीप जलाकर उत्सव मनाया। इस दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए लाभान्वित होकर भाजपा का साथ देने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर के सिद्धार्थ तिराहे पर सायं प्रतिमा के समक्ष दीप उत्सव मनाते हुए एक-एक दीप जलाया। इसके बाद केंद्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार की योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों के घरों पर पहुंचकर दीप जलाया। इस मौके पर सांसद जगदंबिका पाल, विधायक श्याम धनी राही, भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर मित्तल, राजेश कुमार जायसवाल, विजय गुप्ता, राम दरश त्रिपाठी आदि की उपस्थिति रही। विकास खंड उस्का बाजार के ग्राम पंचायत परसा शाहआलम में भी दीप उत्सव मनाया गया। सदर ब्लॉक के सेमिरयांव में भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी की अगुवाई में दीप उत्सव मनाया गया। इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक सभी बूथों पर मोदी सरकार के विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना, जनधन खाता, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, सुकन्या समृद्धि योजना, आयुष्मान भारत और किसान सम्मान निधि आदि से लाभान्वित होने वाले लाभार्थियों के घर जाकर कमल दीप जलाकर उनसे फिर एक बार मोदी सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा। कमदा लालपुर में विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी ने लाभार्थियों के घर जाकर कमल दीप जलाया। सेक्टर प्रमुख रामशब्द उपाध्याय, बूथ अध्यक्ष भुनेश्वर यादव, रामानन्द मिश्रा, जमीदार अग्रहरि, अतुल कुमार, दुर्गेश, किशन जायसवाल, परवेज आलम की उपस्थित रही। एक अन्य समाचार के मुताबिक तहसील शोहरतगढ़ के साहा में राम लगन के घर कार्यक्रम आयेजित की गई। पदमाकर, अनन्त शुक्ल, शिव पूजन, हुसेनी, केसरी, राहुल, दिनेश, सुनील पाडेय ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें