फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस हों

विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। इटवा कस्बे के बिस्कोहर मार्ग पर स्थित वन विभाग के पार्क में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन की बैठक र्हुई जिसकी अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने की। यूनियन की ओर से पीएम को संबोधित 15 सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। 15 दिनों में मामले का निस्तारण न होने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।राकेश कुमार श्रीवास्तव ने स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करने, भाकियू कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि विकास खंड भनवापुर के अपूर्ण प्राथमिक विद्यालय मनिकौरा द्वितीय व लालपुर के विद्यालय भवन का निर्माण कार्य पूरा कराया जाए। तहसील इटवा के सभी गांवों में पात्र परिवारों को पीएम आवास दिलाए जाएं। ब्लॉक अध्यक्ष इटवा अब्दुल रहीम, ब्लॉक अध्यक्ष खुनियांव मोहम्मद मुनीफ खान, श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें