फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलेगा योगा वेलनेस सेंटर, सुधरेगी सेहत

विज्ञापन
yoga - फोटो : file photo
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बढ़ता तनाव और घटने शारीरिक श्रम से लोग कम उम्र में ही असाध्य रोगों के शिकार हो जा रहे हैं। इसे देखते हुए शासन द्वारा कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में योगा वेलनेंस सेंटर खोलने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में आयुष विभाग के पास पत्र आया है। वेलनेस सेंटर में लोगों को योग से निरोग रहने के गुर बताए जाएंगे।
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार आयुर्वेद पद्धति को बढ़ावा दे रही है। सरकार की मंशा है कि असाध्य बीमारियों का उपचार योग के सहारे किया जा सके। इसी क्रम में जिले की कपिलवस्तु वस्तु विधानसभा क्षेत्र में योगा वेलनेस सेंटर खोले जाने का प्रस्ताव है। जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी एसके त्रिपाठी ने बताया कि योगा वेलनेस सेंटर खोले जाने के लिए शासन से पत्र आया है। इसके आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है।

इनकी होगी तैनाती
योगा वेलनेस सेंटर में एक योग शिक्षक व एक सहायक शिक्षक की नियुक्ति की जाएगी। यहां रोगियों को योग की विधि बताई जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर आयुष चिकित्सालय के चिकित्सक से सलाह ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें