फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आए थे समाधान को, लौटे निराश होकर

Tue, 04 Dec 2018 10:55 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
सदर तहसील में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं सुनते अफसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। संपूर्ण समाधान दिवस में मंगलवार को एक बार फिर तहसीलों में अपनी समस्याओं के निदान के लिए पहुंचे। दिवस की समाप्ति के बाद अधिकांश लोग समस्याओं का समाधान न होने के कारण निराश होकर लौटना पड़ा। पांच तहसीलों में कुल 186 मामलों में से सिर्फ 17 निस्तारित हुए। शोहरतगढ़ में एक भी मामले का निदान नहीं हो पाया।
विज्ञापन


सदर तहसील में एसडीएम उमेश चंद निगम की अध्यक्षता में 56 मामले आए, इनमें छह निस्तारित हुए। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार कक्ष में एसडीएम अनिल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 41 मामले आए। मौके पर एक का भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। एसडीएम ने तहसील दिवस में मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को शासन के मंशानुसार कार्य करने का निर्देश दिया। इस दौरान सीओ सुनील सिंह, तहसीलदार अरविंद कुमार, नायब तहसीलदार अवधेश कुमार राय, बीडीओ तारा देवी, बीईओ रमेश चंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।

इटवा तहसील में एसडीएम त्रिभुवन की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 29 मामले आए। इसमें चार निस्तारित हुए। तहसीलदार राजेश कुमार अग्रवाल, बीईओ खुनियांव शिव कुमार, सीओ श्रीयश त्रिपाठी मौजूद रहे। डुमरियागंज एसडीएम राजेंद्र प्रसाद की मौजूदगी में 30 मामले आए। इसमें से पांच का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष मामलों का एसडीएम ने एक सप्ताह में निस्तारण करने का निर्देश अपने मातहतों को दिया। तहसीलदार शिवमूर्ति सिंह, सीओ महेंद्र देव सिंह नायब तहसीलदार लालता प्रसाद आदि मौजूद रहे। बांसी में आए 30 मामलों में से केवल दो का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें