फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी मुख्यमंत्री को गुमराह कर रहे: हेमंत चौधरी

Tue, 11 Sep 2018 11:24 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
अपना दल एस के युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष ने लगाया आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले के अधिकारी मुख्यमंत्री को गुमराह कर रहे है। जिले में भ्रष्टाचार चरम पर है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। एनएच से लेकर राशन वितरण तक में भ्रष्टाचार हुआ है। इसकी शिकायत भी की गई। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


ये बातें अपना दल एस के युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत चौधरी ने सोमवार को पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि एनएच-233 के निर्माण कार्य में जमकर धांधली बरती गई। मुआवजा देने के नाम पर खेल हुआ है। इसकी शिकायत भी डीएम से की गई। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मुख्यमंत्री का दौरा होने वाला है। ऐसे में अधिकारी रातोंरात गांव को चमकाने में जुट गए हैं। सरकार तो काम रही है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार हो रहा। इस कारण लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी पर आरोप लगाया कि राशन की कालाबाजारी कर रहे हैं। कोटेदारों के राशन में कटौती की जा रही है। एक पखवाड़े पहले बर्खास्त 38 बर्खास्त शिक्षकों पर अब तक केस नहीं दर्ज कराया गया है। इससे स्पष्ट है कि अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें