फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों को अब दे सकेंगे डिजिटल श्रद्धांजलि

Mon, 30 Jul 2018 10:50 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। देश की सुरक्षा करते हुए शहीद जवानों को अब लोग अपने घर से ही डिजिटल श्रद्धांजलि दे सकेंगे। सरकार ने इसके लिए एक पोर्टल तैयार किया है जिससे शहीदों को डिजिटल श्रद्धांजलि दी जा सकती है। इतना ही नहीं, पोर्टल के जरिए शहीदों के परिजनों की आर्थिक मदद भी की जा सकेगी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में इस पोर्टल के प्रचार-प्रसार के लिए तकनीकी सेवाओं के अपर पुलिस महानिदेशक आशुतोष पांडेय ने सभी जोन के एडीजी, रेंज के आईजी व डीआईजी के साथ ही जिले के कप्तानों को पत्र भेजा है। जिसमें कहा गया है कि एक माह के भीतर थाने और शैक्षिक संस्थाओं में इस बेव पोर्टल का प्रचार-प्रसार किया जाए। पुलिस कर्मियों व आम लोगों को डिजिटल पुष्प चक्र के माध्यम से भारत के वीरों को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रोत्साहित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए भारत के वीर नामक पोर्टल पर अपने मोबाइल नंबर से लॉग-इन करना होगा। इसके बाद मोबाइल पर ओटीपी मिलेगा। पासवर्ड इंटर करते ही स्क्रीन पर शहीदों की तस्वीरें आने लगेंगी। जबकि एक सर्च विकल्प भी आएगा जिसमें नाम डालकर किसी भी शहीद को सर्च कर श्रद्धांजलि दे सकेंगे।

डुमरियागंज पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय सिंह देव ने बताया कि पोर्टल से संबंधित पत्र मिला है। जल्द ही सभी थानों और क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पोर्टल के जरिए एक शहीद के परिवार को 15 लाख तक की मदद की जा सकती है। वहीं, सैनिकों को भी आर्थिक मदद दे सकते हैं। यह रकम एसएसबी, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, बीएसएफ, असम राइफल्स, आईटीबीपी और एनएसजी जैसी फोर्स के जवानों के शहीद होने पर उनके परिवारीजनों को दी जाएगी। एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने बताया कि भारत के वीर नामक पोर्टल के बारे में लोगों को प्रेरित करने के लिए जिले के सभी पुलिस क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों को पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें