फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में 30 घंटे भी नहीं मिली बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा (सिद्धार्थनगर)। क्षेत्र के लगभग दो सौ गांवों के लोगों को बिजली की किल्लत पिछले एक सप्ताह से झेलना पड़ रहा है। बार-बार फॉल्ट व कम सप्लाई से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

क्षेत्र में पथरा फीडर और खैरटिया फीडर को बिजली सप्लाई बांसी से की जाती है। एक सप्ताह में दो बार 33 हजार की मेन सप्लाई में दिक्कत के चलते कुल 20 घंटे से ज्यादा सप्लाई नहीं हो पाई है। शुक्रवार रात्रि में बांसी से आने वाली मेन सप्लाई में फाल्ट की वजह से पूरी रात बिजली नहीं आई। शनिवार पूरा दिन फाल्ट खोजने में बीत गया। लगभग बीस घंटे बाद सप्लाई शुरू हो पाई। दो दिन बाद रविवार रात्रि नौ बजे फीडर से मेन लाइन में फाल्ट होने से बिजली चली गई जिसको ठीक करने में सोमवार का पूरा दिन लग गया, लेकिन सप्लाई शुरू नहीं हो सकी।
वहीं, इस भीषण उमसभरी गर्मी में बिजली न आने से हर वर्ग के लोग परेशान हैं। क्षेत्र के रामपाल चौधरी, प्रताप चौधरी, हाजी मो.खालिद, राजमणि पाल, रामदास, राजू सहानी, प्रदीप सिंह, हरिमंगल मोदनवाल, विकास यादव, जितेंद्र ने बताया कि एक सप्ताह से बिजली व्यवस्था एकदम चरमरा गई है, रात्रि में नाम मात्र ही बिजली मिलती है। बीते सप्ताह कुल मिलाकर 30 घंटे के आसपास ही बिजली सप्लाई मिली है। जरा सा फाल्ट हुआ तो उसे ठीक करने के बजाय पूरे फीडर की सप्लाई बंद कर दी जाती है। इस संबंध में पथरा फीडर पर तैनात जेई अजीत सिंह ने बताया कि मेन लाइन के तार पर रात्रि में पेड़ गिर गया था जिसको ठीक किया जा रहा है। जल्द ही बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें