फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाइक की सीट में छिपाए थे 14 लाख, गिरफ्तार

Wed, 15 Apr 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के तौलिहवा में नेपाल पुलिस की स्पेशल टीम ने बाइक सवार संदिग्ध को पकड़ा। चेकिंग के दौरान बाइक की सीट के नीचे से 14 लाख रुपये भारतीय करेंसी बरामद की गई। पकड़ा गया आरोपी नेपाल का ही निवासी है, लेकिन तस्करी के सामान में रुपये खपाए जाने की सटीक सूचना के बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए दबोचा है।
विज्ञापन

अब पुलिस टीम यह जानने के प्रयास में लगी है कि इतनी बड़ी रकम किसने और कहां खपाने की योजना थी। जांच के बाद नोट की बरामदगी और उसी पीछे के नेटवर्क का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।
कपिलवस्तु जिले की पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध आने वाला है। विशेष सूचना के आधार पर एक टीम गठित कर जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान नेपाल के नंबर की बाइक पर एक युवक को तौलिहवा के जमुवार पुल के पास रोका गया, जो पूरब से पश्चिम की ओर जा रहा था। टीम के रोकते ही वह डर गया। इसके बाद पुलिस टीम के तलाशी लेने पर युवक की पहचान अभिषेक कुमार गुप्ता निवासी मायादेवी गांव पालिका वार्ड नंबर आठ बरकलपुर (बर्रोहिया गांव) के रूप में हुई।
विज्ञापन

उसकी बॉडी और बाइक की जांच के दौरान डिक्की और सीट के नीचे छिपाकर रखे गए 500 रुपये के 28 बंडल भारतीय नोट बरामद हुए, जो कुल 14 लाख रुपये थे। पुलिस ने मौके से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पूछताछ के दौरान बरामद रकम का कोई स्रोत सामने नहीं आया, जिसके बाद पुलिस ने पूरी राशि और बाइक को जब्त कर ली।
जिला पुलिस के सूचना अधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक रिपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है। अवैध रूप से विदेशी मुद्रा के उपयोग और संभावित तस्करी के एंगल से भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें