फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए 14 महिला खिलाड़ियों का हुआ चयन

Fri, 24 Jul 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम बस्ती में बृहस्पतिवार को प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मंडलीय ट्रायल हुआ। इसमें कुल 14 खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। ट्रायल में बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर के कबड्डी खिलाड़ी शामिल हुए।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि चार से छह अगस्त तक आगरा में प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इसमें हर जिले से खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है।
बस्ती मंडल से कुल 25 खिलाड़ियों का ट्रायल चयन कराया गया। इसमें 14 खिलाड़ी चयनित हुए। इनमें खुशी, सिद्धांती चौधरी, ज्योति, आशा, सिंपल, साधना, महिमा, साक्षी, साक्षी प्रथम, जानकी, प्रमिला, जयसिया, आशा शामिल हैं। यह सभी खिलाड़ी तीन अगस्त को आगरा के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें