फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 14 करोड़ 50 लाख बिल जमा, ओटीएस में 14 हजार 332 ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
- बकाया बिल जमा न करने पर 1580 कनेक्शन काटे, 580 पर आरसी और पुलिस एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। एकमुश्त विद्युत समाधान योजना के तहत 15 दिसंबर से शुक्रवार तक डुमरियागंज विद्युत डिवीजन क्षेत्र में 14 करोड़ 50 लाख का बकाया बिल जमा कराया गया और ओटीएस के तहत सरचार्ज छूट का लाभ लेने के लिए 14 हजार 332 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया।
बकाया बिल जमा न करने वाले 1580 लोगों के घरों की बिजली काट दी गई और बिना बिल जमा किए अवैध ढंग से कनेक्शन जोड़वाकर बिजली का उपयोग करने वाले 580 लोगों को चिह्नित कर आरसी जारी उनके विरुद्ध पुलिस में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में विद्युत निगम डुमरियागंज डिवीजन के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया डिवीजन क्षेत्र के 11 विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत 22 टीमें गठित कर समूचे क्षेत्र में बकाया बिल वसूली और कनेक्शन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत टीम द्वारा अभी तक 1580 कनेक्शन विच्छेदन और 580 लोगों के विरुद्ध चिह्नित कर आरसी जारी कर और एफआईआर दर्ज कराई गई। यह अभियान आगे भी निरंतर चलता रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की कि निगम की ओर से एक मुश्त विद्युत समाधान योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत जो लोग अभी तक पंजीकरण नहीं करा पाए हैं, वह छूट का लाभ उठाएं और अपने समस्त बकाया बिलों का समय से भुगतान करते रहें और कनेक्शन विच्छेदन और आरसी, पुलिस केस की कार्रवाई से बचे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें