फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के नाम पर वोट मांग रही भाजपा: मायावती

Sat, 04 May 2019 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जिला जेल के सामने परिसर में गठबंधन की चुनावी सभा को संबोधित करतीं मायावती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नमो-नमो करने वालों की इस बार छुट्टी हो जाएगी। जनता को गुमराह कर सत्ता हासिल करने वाले एक चौथाई चुनावी वायदे तक पूरा नहीं कर पाए हैं। सेना के नाम का इस्तेमाल करके वोट मांग रहे हैं, लेकिन देश की सीमा सुरक्षित नहीं है। आए दिन आतंकवादी हमले हो रहे हैं, जिसे भाजपा भुनाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

यह बात शुक्रवार को जिला जेल के सामने स्थित ग्राउंड में आयोजित चुनावी जनसभा में बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कही। वह गठबंधन प्रत्याशी आफताब आलम के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि अंग्रेजों से आजादी मिलने के बाद देश और प्रदेश में कांग्रेस काबिज रही। लेकिन देश के दलित, अति पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के विकास पर कांग्रेस ने कभी ध्यान नहीं दिया। हाथ उठाकर उन्होंने लोगों को सावधान होकर वोट देने की बात कही। कहा कि इस बार भी कांग्रेस ने भाजपा की तरह चुनावी घोषणा पत्र जारी किया गया है। गरीबों को छलने के लिए छह हजार रुपये प्रतिमाह देने की बात कह रहे हैं। लेकिन अगर केंद्र में गठबंधन की सरकार बनी तो गरीबों के लिए स्थायी रोजगार की व्यवस्था करेंगे, जिससे की गरीबों को भटकना न पड़े। कहा कि भाजपा के लोग चौकीदार बन रहे हैं। चौकीदार के नाम पर नौटंकीबाजी कर रहे हैं, जिसे जनता समझ चुकी है।
कहा कि गरीबों के रुपये पूंजीपतियों को बांट दिया गया। दलितों और पिछड़ों का आरक्षण का कोटा कांग्रेस और भाजपा पूरी नहीं कर सकी है। नोटबंदी और जीएसटी ने देश को बर्बाद कर दिया है। कहा कि हमारी सरकार सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के नाम पर काम करती है। उन्होंने बसपा प्रत्याशी आफताब आलम के समर्थन में वोट देने की अपील की। कार्यक्रम को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, एमएलसी संतोष उर्फ सन्नी यादव, पूर्व राज्यसभा सांसद आलोक तिवारी, पूर्व विधायक विजय पासवान, लालजी यादव, रामकुमार उर्फ चिनकू यादव, जमील सिद्दीकी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें