फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...इक लड़की में देखा मैंने पूरा हिन्दुस्तान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो कैप्सन-06एसडीएन80पी, 81पी, 82पी व 83पी- हिन्दू नववर्ष पर डुमरियागंज महोत्सव में कवि सम्मेलन में गीत प्रस्तुत करते चैतन्यचूर्ण चेतन, कवयित्री डॉ. प्रेमलता द्विवेदी, कवि भूषण त्यागी व कार्यक्रम समापन के बाद मोमेन्टो और सम्मान पत्र लिए कवियों के साथ मौजूद सांसद जगदम्बिका पाल व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह।
विज्ञापन



गीत-गजलों से डुमरियागंज महोत्सव सराबोर
हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में कवि सम्मेलन का आयोजन
कवियों ने रचनाओं को प्रस्तुत कर जीता श्रोताओं का दिल
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। हिंदू नववर्ष के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित डुमरियागंज महोत्सव का मंच शुक्रवार की रात गीत, गजल, वीर रस और ओजपूर्ण काव्यगीतों में डूबा रहा। कवयित्री डॉ. प्रेमलता द्विवेदी और कवि पंकज ने भक्तिपूर्ण रचनाओं को प्रस्तुत कर जहां तुलसी, मीरा, सूर को स्मरण कराया। वहीं, डॉ. विनय दीक्षित, अखिलेश अखिल व डॉ. अजय श्रीवास्तव अश्क की कविताएंअमीर खुसरो और मलूकदास के सूफी गीतों की याद ताजा कर गईं।
आजमगढ़ की कवयित्री डॉ. प्रेमलता द्विवेदी लता ने सरस्वती वंदना गीत रूप मइया अलबेला है, सुर से भरा है वीणा सरगम का मेला है को स्वर दिया। वहीं, श्रृंगार गीत अचरा भिजल जाला अंखिया के जल से... को नए अंदाज में सुनाकर श्रोताओं को भक्तिभाव से ओतप्रोत किया। बस्ती के कवि डॉ. अजय श्रीवास्तव अश्क ने तन-मन-धन देकर भी ये भारत जिंदाबाद रहे के जरिए देशभक्ति के रंग में रंग दिया। बरेली के चैतन्यचूर्ण चेतन ने भारत के रोम-रोम में बसे हुए हैं राम... नामक कविता को पेश कर सबकी तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

ललितपुर के कवि पंकज ने देश की सरहद पर शहीद लेफ्टिनेंट ढौढियाल की पत्नी निकिता के हौसले पर गीत ‘इक लड़की में देखा मैंने पूरा हिंदुस्तान...’ गाकर श्रोताओं को भाव विभोर कि या। जबकि देशभक्ति गीत ‘करें सजदा वतन का जो वही ईमान हो जाऊं...’ को प्रस्तुति कर सबकी वाहवाही लूटी। कवि सम्मलेन का संचालक बस्ती के कवि रामकृष्ण लाल ने फागुन पर आधारित कविता सुनाई।

‘सात साल से हो रहा महोत्सव’
धर्मरक्षा मंच के प्रभारी व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हिंदू नव वर्ष महोत्सव के रूप पिछले सात साल से कार्यक्रम का आयोजन होता रहा है। लेकिन इस बार कार्यक्रम को डुमरियागंज महोत्सव के रूप में मनाया गया है। विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी और विधायक चौधरी अमर सिंह ने भी संबोधित किया। वहीं, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्रमणि त्रिपाठी, पहलवान बाबा अज्जू हिन्दुस्तानी, लवकुश ओझा, अशोक अग्रहरि, मधुसूदन अग्रहरि, नीरज धर दूबे, श्याम सुन्दर अग्रहरि, शिवरतन लाल अग्रहरि, प्रभात मिश्रा, शंभूप्रसाद अग्रहरि, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें