फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-एक बूथ पर कम से कम 20-20 सदस्य बनाएं

Tue, 04 Sep 2018 11:29 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
BJP
विज्ञापन
डुमरियागंज। मंगलवार को विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने नगर पंचायत सभागार में मंडल, सेक्टर व बूथ अध्यक्ष, प्रभारियों, संयोजक के साथ बैठक की। इसमें प्रत्येक बूथ पर कम से कम 20-20 सदस्य बनाने का संकल्प दिलाया । विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बूथ कमेटी को सक्रिय किया जाना जरूरी है।

 

सभी बूथों की समितियों में 21 से कम सदस्य नहीं होेने चाहिए। हर बूथ पर सभी पदाधिकारियों को मिलकर कम से कम 20 सदस्य बनाना जरूरी है। नए मतदाताओं के नाम बढ़ाने के साथ ही फर्जी मतदाताओं के नाम को हटाने का कार्य करें। भाजपा केन्द्र व राज्य सुशासन कार्यक्रम के क्षेत्रीय संयोजक नरेंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर पार्टी ने 2014 लोकसभा व 2017 विधानसभा के चुनाव में सफलता हासिल की थी। बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष गौरव मिश्रा ने किया। इस दौरान भनवापुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अशोक अग्रहरि, चंद्रभान अग्रहरि, संतोष पासवान, उमेश सैनी, अभिषेक श्रीवास्तव, राजू कन्नैजिया, बंशीधर उर्फ बोधे अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें