फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी को बचाते समय पेड़ से टकराई बस, आठ जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बकरी को बचाते समय पेड़ से टकराई बस, आठ जख्मी
विज्ञापन

फोटो- 68,73,74,75
बांसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है इलाज
बांसी कोतवाली क्षेत्र के बांसी- इटवा मार्ग पर बेलबनवा के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के बांसी- इटवा मार्ग पर स्थित बेलबनवा गांव के पास मंगलवार को एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ और पोल में टकरा गई। हादसे में बस में सवार आठ यात्री जख्मी हो गए। गांव के लोगों की मदद से घायलों को बस से निकाला गया और बांसी पीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे इटवा की तरफ से एक बस बांसी आ रही थी। अभी वह बांसी- इटवा मार्ग पर स्थित बेलबनवा चौराहे पर पहुंची थी कि इसी दौरान बस के सामने एक बकरी आ गई। बताया जा रहा है कि बकरी को बचाने के चक्कर में बस चालक ने बस को और बाएं काटा तो बस की रफ़्तार तेज होने के नाते पहले एक पेड़ से रगड़ करती हुई सामने एक खाली पोल से टकराई और पोल को ध्वस्त करते हुए सामने रखी लकड़ी के वोटों से टकराकर खड़ी हो गई। इससे बस का बायां हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बस को अनियंत्रित होते ही ड्राइवर चलती गाड़ी से कूद कर भाग गया। हादसे में बस में सवार यात्रियों में से दुर्गावती देवी (45) पत्नी महेश कुमार विश्वकर्मा निवासी ग्राम धोबहा मुस्तहकम थाना इटवा, सुनीता (30) पत्नी रामप्रकाश निवासी ग्राम सराव थाना गोल्हौरा, जाहिरा (45) पत्नी अब्दुल हकीम निवासी भावपुर थाना इटवा, आनंद (11) निवासी धोबहा मुस्तहकम थाना इटवा, फूलमती (40) पत्नी चंद्रभान निवासी गुलहरिया थाना इटवा, ओम प्रकाश (20) निवासी सरांव थाना गोल्हौरा, वीरेंद्र आठ पुत्र रामकमल निवासी बरदाहा थाना गोल्हौरा व सुनीता (27) पत्नी श्याम कला उम्र ग्राम बरदाहा थाना गोल्हौरा को चोटें आई हैं। घटना के बाद घायलों की चीख पुकार सुनकर सभासद लक्ष्मण निषाद, असर्फी निषाद सहित काफी संख्या में ग्रामीण इकठ्ठा हो गए। घायलों को बस से बाहर निकाला तथा तत्काल घटना की सूचना कोतवाली पुलिस व एंबुलेंस को दी। इसके बाद सूचना पाते ही कोतवाली बांसी के टाउन इंचार्ज रविकांत मणि त्रिपाठी मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे, जहां से एंबुलेंस को फोन किया गया । एंबुलेंस की दो गाड़ियों पर लादकर सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी लाया गया। जहां दुर्गावती देवी और वीरेंद्र कुमार दोनों माता पुत्र को ज्यादा गंभीर अवस्था देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शेष घायलों का इलाज बांसी अस्पताल में चल रहा है। कोतवाली बांसी के टाउन इंचार्ज रवि कांत मणि त्रिपाठी का कहना है कि क्षतिग्रस्त बस को पुलिस अभिरक्षा में कर लिया गया है तथा फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें