फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों के साथ पुलिस बनाएगी बेहतर तालमेल

Sun, 13 May 2018 11:20 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जन समस्याओं को लेकर माननीय और पुलिस के बीच बेहतर सामंजस्य बैठाने के लिए अब पुलिस मासिक विचार गोष्ठी का आयोजन करेगी। माननीय की ओर से रखी जाने वाली जन समस्याओं का निस्तारण कर उन्हें अवगत कराएगी। इसे लेकर शासन ने गाइड लाइन भी जारी की है। हर माह के 10 तारीख को बैठक करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


जन प्रतिनिधियों व पुलिस के बीच बेहतर संबंध स्थापित न होने से अक्सर टकराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। मामला जिला स्तर पर निस्तारित न होने पर माननीय मामले को शासन स्तर तक पहुंचा देते है। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस मुख्यालय की ओर से जन प्रतिनिधियों के साथ मासिक विचार गोष्ठी करने को कहा गया था। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसे लेकर पुलिस मुख्यालय इस पर सख्त हुआ और आदेश जारी किया है कि हर माह की10 तारीख को सांसद, विधायक व अन्य जन प्रतिनिधियों के साथ विचार गोष्ठी करें।

उनके द्वारा रखे के गए समस्या का निस्तारण करके अवगत कराएं। साथ ही यह भी कहा है कि सीओ व थानाध्यक्ष, सांसद, विधायक का सीयूजी व पर्सनल नंबर सेव कर लें। उनके द्वारा जो भी मामले बताए जाए उनका निस्तारण करते हुए शालीनता से बात करें। इसके पीछे सरकार की मंशा है कि जनप्रतिनिधि व पुलिस के बीच बेहतर संबंध स्थापित होंगे और जन समस्याओं का निस्तारण भी होगा। एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने बताया कि शासन से जो भी निर्देश आया है उसका पालन किया जाएगा। हर माह की 10 तारीख को बैठक का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें