फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में हुई वसीम की हत्या

विज्ञापन
Murder
विज्ञापन

विज्ञापन
बांसी/पथरा (सिद्धार्थनगर)। पथरा थाना क्षेत्र के बनकटा गांव में अक्टूबर 2016 में हुई वसीम की हत्या के पीछे आशनाई मुख्य कारण रहा। तेरह माह बाद हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को बांसी रोडवेज तिराहे से गिरफ्तार किया। आरोपी कहीं भागने की फिराक में था। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज भेज दिया गया है। 10 अक्टूबर 2016 को पथरा थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी वसीम (21) पुत्र इंसान अली की गांव के बाहर बांध पर झाड़ी में लाश मिली थी। शरीर पर कई जख्म के निशान पाए गए थे। वसीम की मां ने हत्या की आशंका व्यक्त की थी। तहरीर में बताया था कि बेटा देर शाम घर से निकला था, उसके बाद सुबह उसकी लाश पाई गई। पुलिस की छानबीन के दौरान सामने आया कि गांव के ही जितेंद्र पाठक ने वसीम की हत्या की है। कारण आशनाई बताया गया।
विज्ञापन

जितेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। काफी कोशिशों के बाद भी सफलता न मिलने पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई थीं। बुधवार की सुबह मुखबिर ने पुलिस को आरोपी के बांसी रोडवेज स्टैंड पर होने की सूचना दी। तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसओ दिनेश कुमार चौधरी के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल किया है। उसे जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई राम लखन, आरक्षी रामस्नेही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें