सिद्धार्थनगर। सर्वपल्ली राधाकृष्णनन की जयंती मंगलवार को शिक्षण संस्थाओं में शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। बच्चों ने शिक्षकों को उपहार भेंट किया। बदले में शिक्षकों ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया।
रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में हुई संगोष्ठी में प्रधानाचार्य डॉ. लालता प्रसाद पांडेय ने पूर्व राष्ट्रपति के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने सादा जीवन उच्च विचार को चरितार्थ किया है। वह भारतीय दर्शन के प्रकांड विद्वान, कुशल राजनीतिज्ञ व अद्वितीय शिक्षक रहे। इस दौरान निदेशक ब्रजकिशोर त्रिपाठी, निमिष शुक्ला, अखंड प्रताप सिंह, घनश्याम जायसवाल, ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, सुभाष सिंह, राजकिशोर चौधरी, कोमल यादव, सत्येंद्र श्रीवासतव आदि मौजूद रहे। सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल थरौली में शिक्षक दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रबंधक डॉ.सुशीला सिंह ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णनन ने लोगों को बताया कि शिक्षा से ही समाज का उत्थान संभव है। किसी भी राष्ट्र के निर्माण में शिक्षक का महत्वपूर्ण योगदान होता है। प्रधानाचार्य कामाख्या सिंह ने कहा कि गुरु के प्रयासों से ही छात्रों का सर्वांगीण विकास संभव है। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान अर्पिता, श्रेजल, प्रदीप, अभिषेक, वैष्णवी, इति, श्रेया, कार्तिक, विशाल, निशांत आदि मौजूद रहे। ब्रहर्षि बावरा सिद्धार्थ ममतागृह जगमोहनी में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने पूर्व राष्ट्रपति के जीवन पर प्रकाश डाला। बच्चों ने राधाकृष्णनन के प्रिय भजन का गायन किया। इस दौरान अमित कुमार, रामाशीष, अखिलेश, विशाल, शैला, निशा, महिमा, विनय, शिवशंकर, रामऔतार, सुनील पाल, गुडिय़ा, बृजेश, बबिता आदि मौजूद रहे। पकड़ी स्थित शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में प्रंबध निदेशक नितिन गौरव, डायरेक्टर अनुराग गोयल, वंदना सिंह व दुर्गेश सिंह की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। छात्र-छात्रा प्रखर द्विवेदी, प्रिया दुबे, रोली जायसवाल, वैभवी गोयल, चैत्रा श्रीवास्तव, इशिता त्रिपाठी, यथार्थ उपाध्याय ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान इंवेस्टूचर सेरेमनी का आयोजन हुआ, जिसमें देवांश जायसवाल हेड ब्वॉय व प्रिया दुबे हेड गर्ल चुनी गईं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सेजी थामस, जस्मीत सिंह, लक्ष्मण, राजलक्ष्मी, अंजली सिंह, अनुराधा सिंह, मोनिका क्लोडियस, रीना, विद्या कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संचालन कक्षा सात की वर्षा गुप्ता व प्रिया दुबे ने किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसौनी में शिक्षक दिवस पर ब्लॉक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता व शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बीईओ सीमा पांडेय ने कहा कि अर्जित ज्ञान को बच्चों तक सरलता पूर्वक स्थानांतरित करना ही आदर्श शिक्षक का गुण होता है। शिक्षक बच्चों का सर्वांगीण विकास करता है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय रेहरा व बसौनी के बालक एवं बालिका टीम के बीच मैच हुआ। बालक वर्ग में रेहरा और बालिका वर्ग में बसौनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष उदयभान मिश्र, शिवकुमार शुक्ल, अरुण सिंह, वीरेंद्र गुप्ता, नियाज अहमद, धर्मेंद्र चौधरी, सत्येंद्र गुप्ता, अरविंद गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, कैलाश मणि त्रिपाठी, मदन लाल, आलोक श्रीनेत, सरिता, खुशी आदि मौजूद रहे। बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र में शिक्षक दिवस पर बीआरसी परिसर में फुटबाल मैच का आयोजन किया गया। बूड़ा की टीम ने प्रथम व काशीपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान सह समन्यवक शैलेंद्र कुमार मिश्र, राजेश सिंह, अंशुमान सिंह, जिला स्काउट मास्टर महेश कुमार, व्यायाम शिक्षक अब्दुल अजीज, जीशान खलील, रेनू यादव, वीरेंद्र गुप्ता, अंब्रीश श्रीवास्तव और अरविंद आदि मौजूद रहे। बुद्ध विद्या पीठ इंटर कालेज में प्रधानाचार्य अशोक मिश्र ने सर्वपल्ली राधाकृष्णनन के चित्र पर माल्यार्पण किया। उनके विचारों को शिक्षकों व छात्रों में साझा किया। इस दौरान माधव मिश्र, पुर्णेश्वर मिश्र, अबरार अहमद, शिवकरन, राजेश यादव, रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे। मिडास इंग्लिश स्कूल में कोऑडिर्नेटर रामसरन व प्रधानाचार्य सीएस पाल ने छात्रों को शिक्षक दिवस का महत्व बताया। नव ज्योति सिद्धार्थ इंटर कॉलेज बर्डपुर में प्रधानाचार्य ओमप्रकाश यादव, विजडम पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार जायसवाल, आदर्श शिशु विद्यालय में प्रधानाचार्य राजकुमारी पांडेय ने सर्वपल्ली राधा कृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर शिक्षक दिवस मनाया। प्राथमिक विद्यालय देवरा चौधरी, कटया में शिक्षक दिवस पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक नगमा बानो, शीबा रजिया, कुसुम शर्मा आदि मौजूद रहे।
फुटबाल में रमवापुर नानकार को मिली जीत
शोहरतगढ़। तहसील क्षेत्र में मंगलवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। बीआरसी कार्यालय में बीईओ विजय गुप्ता, सह समन्हयक मुश्तन शेरुल्लाह, शिक्षक आशुतोष सिंह, कृष्ण कुमार मिश्र की देख-रेख ने कार्यक्रम हुआ। बीआरसी परिसर में आयोजित फुटबाल मैच में रमवापुर नानकार व कोइरीडीहा के विद्यार्थियों के बीच रोचक मुकाबला हुआ। इसमें रमवापुर नानकार की टीम ने दो गोल से जीत हासिल की। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम व कला प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। विजयी व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इसी तरह शिवपति पीजी कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य डॉ. एके श्रीवास्तव, शिवपति इंटर कॉलेज में प्राचार्य डॉ. नलिनीकांत मणि त्रिपाठी, प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय गड़ाकुल में स्वाति वर्मा, गायत्री देवी, पीपीएस विद्यालय में प्रधानाचार्य पाटेश्वरी श्रीवास्तव, सेंट एंड्रूज स्कूल में प्रबंधक रघुराज त्रिपाठी, स्कालर्स स्कूल में प्रधानाचार्य पूनम परसरामका, श्रुति कांवेंट स्कूल में प्रधानाचार्य कुनाल जायसवाल, आइडियल पब्लकि स्कूल में प्रधानाचार्य मनोज गुप्ता, नीबी दोहनी प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक परमानंद श्रीवास्तव, मीना कुमारी, प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर में प्रधानाध्यापक रामकुमार सिंह, शिक्षक प्राची त्रिपाठी, पूजा वर्मा, प्राथमिक विद्यालय जुगडिहवा में प्रधानाध्यापक दीपक कुमार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय डोहरिया बुजुर्ग में प्रधानाध्यापक विनोद पांडेय की देख-रेख में कार्यक्रम हुआ।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग मना शिक्षक दिवस
डुमरियागंज। शिक्षक दिवस पर स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। छात्र-छात्राओं ने अध्यापकों को उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। नगर स्थित जीजीआईसी में सुबह से ही छात्राओं ने प्रधानाचार्य रेनू सिंह को उपहार दिया। श्रीगुरुनानक चिल्ड्रेन एकेडमी के प्रबंधक मस्तान सिंह भाटिया ने सर्वपल्ली राधाकृष्णनन के चित्र के सामने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। पीपुल्स इंटर कॉलेज, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जखौली, प्राथमिक विद्यालय महुआ खुर्द व महनुआ खास, बिथरिया, सनराइज कांवेंट स्कूल सिरसिया, बचपन प्लेवे स्कूल, पैरामाउंट एकेडमी, सेंट थामस स्कूल हल्लौर, रुद्रपाल इंटर कॉलेज लटेरा सहित अन्य स्कूलों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। वहीं भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के रमवापुर राउत गश्राम पंचायत में स्थित प्राथमिक व पूर्व माध्यचिमक विद्यालय में अध्यनरत बच्चों को शिक्षकों ने कापी व कलम उपहार दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान घनश्याम यादव व पूर्व माध्यमिक स्कूल के हेडमास्टर महेंद्र प्रताप यादव, प्राथमिक के प्रधानाध्यापक शिवशंकर श्रीवास्तव आदि ने गोद लिए गए 37 बच्चों को दो-दो सेट सभी विषयों की कापियोंके साथ ही पेंसिल व कलम दिया। कार्यक्रम में डॉ.राजेश गुप्ता, काजी अहमद फरीद अब्बासी, सुरेंद्र बहादुर सिंह, धर्मराज चौधरी, गौरीशंकर त्रिपाठी, अभिषेक कुमार, परमजीत सिंह भाटिया, प्रदीप अग्रहरि, सुनील गुप्ता, कमलेश मिश्रा, सोमई प्रसाद, फिरोज मलिक, नीलम श्रीवास्तव, फादर जार्ज, तनवीर हसन आदि रहे।