फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा फेंकने गई किशोरी की तालाब में मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा (सिद्धार्थनगर)। घर से कूड़ा फेंकने के लिए निकली किशोरी की तालाब में उतराती लाश मिली है। उसके नाक से खून निकल रहा था। घटना इटवा क्षेत्र के गनवरिया पश्चिम गांव का है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोरी की मौत को लेकर गांव में कई तरह चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

गनवरिया पश्चिम गांव निवासी रहमतुल्लाह की पुत्री सकीना (15) शनिवार को घर के पीछे कूड़ा फेंकने गई थी। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटी। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। हर जगह तलाश के बाद भी सकीना का कहीं पता नहीं चला। रविवार की सुबह लोग गांव के तालाब की ओर गए हुए थे, जहां उनकी नजर तालाब में उतराती किशोरी की लाश पर पड़ी। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला तो उसकी पहचान सकीना के रूप में हुई। सूचना पाकर घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। आशंका जताई जा रही है कि कूड़ा फेंकते समय पैर फिसलने से सकीना तालाब में गिर गई होगी और डूबने से उसकी मौत हो गई। उधर, गांव में चर्चा है कि खेत में बकरी घुसने पर गांव के ही एक युवक ने सकीना को काफी भला-बुरा कहा था। घर पर भी उसने यह बात बताई थी, लेकिन कोई गंभीरता न दिखाने से क्षुब्ध सकीना ने यह कदम उठाया। बहरहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इटवा एसओ जयदीप दुबे ने बताया कि मां नूरजहां ने तहरीर में कूड़ा फेंकते समय पैर फिसलने से तालाब में गिरने की बात कही है। छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें