फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्लौर में शिया समुदाय के लोगों ने निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका, इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन


डुमरियागंज।
शुक्रवार को अलविदा की नमाज के बाद शिया समुदाय के लोगों ने हल्लौर कस्बे में जुलूस निकालकर अमेरिका और इजरायल पर शिया मुसलमानों के साथ जुल्म ज्यादती करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर विरोध जताया। जामा मस्जिद से निकला जुलूस पूरे गांव में घूमने के बाद इमामे बारगाह अबु नादिर पर पहुंचकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

मौलाना जमाल हैदर ने कहा कि इसराइल में शिया समुदाय के लोगों पर जुल्म ढाया जा रहा है। पूरी दुनिया में जो आतंकवाद की दहशत है। उसका जिम्मेदार अमेरिका और इजरायल ही है। शिया समुदाय के लोगों का बेगुनाह कत्ल किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आतंक फैलाने वाले लोग सच्चे मुसलमान नहीं हो सकते। इस्लाम दहशत फैलाने और जुल्म ज्यादती करने की इजाजत नही देता है। मौलाना अली अब्बास ने कहा कि आतंकवाद को मिटाने के नाम पर अमेरिका और इजरायल बेगुनाह मुसलमानों का कत्ल कर रहे हैं। इस दौरान असगर अब्बास, महफूज, जानशीन, हैदर रिजवी, आसिफ, मोहम्मद इमरान, अजीम, राहिब रिजवी, अब्बास, असकरी रिजवी, ताकीब रिजवी, आबिद, मंजू, रजा अब्बास, काजिम मेंहदी, काजिम रजा, आफताब रिजवी, नायाब हैदर, मसहूर, जफरूल, अर्शी रिजवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें