फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 17 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आग से 17 बीघे गेहूं की फसल जली
विज्ञापन

फोटो-
ढेबरुआ क्षेत्र के दुधवनिया बुजुर्ग व धनौरा गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बढ़नी। ढेबरुआ क्षेत्र के दुधवनिया बुजुर्ग व धनौरा गांव में शुक्रवार को गेहूं की फसल में आग लग गई। आग से दोनों गांव के किसानों का 17 बीघा फसल जल गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के दुधवनिया बुजुर्ग गांव में मकबूल आलम का लगभग 3 बीघा, अब्दुल सबूर का ढाई बीघा, वजहुल कमर का एक बीघा, खुर्शीद आलम का दो मंडी व धनौरा के अफजल हुसैन का चार बीघा, पप्पू दो बीघा, शमीम दो बीघा गेहूं की फसल जल गई। दुधवनियां बुजुर्ग के प्रधान हैदर आलम व धनौरा के प्रधान कन्हैया ने घटना की सूचना पुलिस चौकी बढ़नी व तहसील प्रशासन को दी। सूचना पर चौकी इंचार्ज बढ़नी राम प्रकाश चंद व तहसीलदार शोहरतगढ़ अरविंद कुमार पहुंच गए। गांववालों की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेखपाल हसन शमीम ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसीलदार को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें