फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई को हराकर फैजाबाद फाइनल में पहुंची

Sat, 19 Jan 2019 10:41 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जिला स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शोहरतगढ़। वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम छतहरी में चल रहे 11 दिवसीय इंडो-नेपाल क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें दिन मेजर ध्यान स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई व एसएसई अनीत सिंह फैजाबाद के बीच 25 ओवर का मैच खेला गया। फैजाबाद ने सैफई को 50 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि पूर्व क्रिकेटर/समाजसेवी भूपनारायण सिंह ने इस मैच का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

फैजाबाद के कप्तान ज्ञानेंद्र वर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने निर्णय लिया। ओपनिंग पर उतरे खिलाड़ी मनीष ने 69 गेंद पर सात चौका, एक छक्का की मदद से 49 रन, कप्तान ज्ञानेंद्र वर्मा ने 38 गेंद पर तीन चौका, एक छक्का की मदद से 30 रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह 25 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 156 का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैफई टीम के ओपनर बल्लेबाज रवि यादव 8 गेंद पर दो चौके की मदद से 9 रन, रवि कुमार 11 गेंद पर तीन चौके की मदद से 16 रन, आदर्श 9 रन बनाए।
इस तरह 21 वें ओवर में 106 रन पर ही पूरी टीम आल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार फैजाबाद के खिलाड़ी मनीष को 49 रन बनाने पर दिया गया। इस दौरान टुर्नामेंट आयोजक उमेश प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष अंबिका त्रिपाठी, मनीष श्रीवास्तव, विनय प्रताप सिंह, रवि अग्रहरि, संजय कौशल, भोला अग्रहरि, सनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


श्यामा प्रसाद मुखर्जी टीम विजयी
बांसी। भाजयुमो की ओर से शनिवार को रतनसेन डिग्री कॉलेज में कमल खेल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. चंद्रेश उपाध्याय व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अखंड प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर डॉ. चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल आवश्यक है। उद्घाटन मैच श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भीम राव आंबेडकर टीम के बीच हुआ जिसमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी टीम विजयी हुई। इस अवसर पर रोहित सिंह, शुभम पाठक, बुद्धि राम, अशोक यादव, शिवम कसौधन, प्रिंस यादव, रोहित, पिंटू, जय प्रताप यादव, भुनेश्वर शर्मा, धीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।


दो दिवसीय खेलकूद स्पर्धा शुरू
सिद्धार्थनगर। नेहरू युवा केंद्र की ओर से जिला स्टेडियम में दो दिवसीय खेलकूद स्पर्धा का आयोजन हुआ। इस दौरान वालीबॉल और कबड्डी में प्रतियोगियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय युवा सप्ताह के तहत शनिवार को आयोजित खेलकूद स्पर्धा के दौरान मुख्य रूप से जिला उप क्रीड़ाअधिकारी फरीदा सिद्धिकी, पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. अरुण प्रजापति, कमलेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें