फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में बीएसए दफ्तर पर शिक्षकों का धरना

विज्ञापन
बीएसए कार्यालय परिसर में धरने में मौजूद शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई के तत्वावधान में 15 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को बीएसए कार्यालय पर शिक्षकों ने धरना दिया। इस दौरान बीएसए की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए और उत्पीड़न पर अंकुश न लगने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी ने कहा कि नवनियुक्त शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन का कार्य तेजी से होना चाहिए परंतु इस कार्य में कार्यालय से शिथिलता की जा रही है। कई शिक्षकों के सत्यापन प्राप्त होने के बाद भी वेतन भुगतान आदेश जारी नहीं किया जा रहा है। निरीक्षण में मनमानी तरीकों से शिक्षकों को अनुपस्थित दिखाकर बिना स्पष्टीकरण प्राप्त किए कार्रवाई करना विभागीय शासनादेश के विपरीत है। बाल्यकाल देखभाल, गर्भपात, चिकित्सा, प्रसूतावकाश आदि में कार्यालय द्वारा धनादोहन किया जा रहा है जो अनुचित है। मंत्री योगेंद्र प्रसाद पांडेय ने कहा कि लेखा कार्यालय में कई तरह के व्यक्तिगत व सामूहिक बकाया लंबित है इसका भुगतान तत्काल कराया जाए, सहसमन्वयक पद पर अविलम्ब चयन किया जाए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामप्रकाश मिश्रा ने कहा कि बिना कन्वर्जन कास्ट के एमडीएम बनवाना संभव नहीं है। एक सप्ताह तक धन खाते में उपलब्ध न होने की दशा में एमडीएम बनवाना बंद कर दिया जायेगा। गयानंद मिश्रा ने कहा कि पूरा बीएसए कार्यालय भ्रष्टाचार में लिप्त है। जिसमें उच्चाधिकारियों की भी संलिप्तता है। धरने को अश्वनी त्रिपाठी, उदयभान मिश्रा, जनार्दन शुक्ला, लालजी यादव, हरिश्चंद्र ने संबोधित किया। धरने पर पहुंचे बीएसए राम सिंह ने सभी मांगों पर नियमानुसार पूरा कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर रूपेश सिंह, अभय श्रीवास्तव, अरुण सिंह, सुधेन्दु धर, सुधाकर मिश्रा, इन्द्रसेन सिंह, हरिशंकर सिंह, ऋषि द्विवेदी, रामसेवक, उपेंद्र उपाध्याय, रामशंकर, दिलीप यादव, दिनेश, कृष्ण कुमार, नसीम अहमद, सुरेंद्र प्रसाद, अंशू पंवार, दिव्या, वंदना, किरणबाला, पूनम सिंह, पूर्णिमा, सुभाष वरुण, अशोक कुमार, कृपाशंकर, आशुतोष त्रिपाठी, मीरा, कल्पना, मीनाकच्षी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें