फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरवी 1513 को प्रदेश में िमला पहला स्थान

Sun, 29 Jul 2018 11:16 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
पीआरवी टीम को बेहतर कार्य पर प्रथम स्थान मिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ढ़ेबरुआ थाना क्षेत्र में तैनात पीआरवी 1513 की टीम द्वारा बेहतर कार्य करने पर दैनिक समीक्षा में प्रदेश भर में पहला स्थान मिला है। इसके लिए टीम कमांडर रवि प्रकाश तिवारी, आरक्षी विजय जायसवाल, चालक आदित्य नारायण को यूपी 100 एक एसपी मो. इमरान की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया गया है।
विज्ञापन


पीआरवी 1513 की टीम 27 जुलाई की शाम को सूचना मिली कि क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग के मामले में घरवालों की फटकार से आहत किशोरी ने आत्महत्या करने की कोशिश कर रही है। टीम तत्परता दिखाते हुए करीब पांच मिनट में गांव पहुंची और दरवाजा तोड़कर देखा तो किशोरी हाथ का नस काट चुकी थी और फंदे पर लटकने जा ही रही थी। किशोरी को उतार कर बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। इससे उसकी जान बची। त्वरित कार्रवाई के लिए यूपी-100 मुख्यालय की दैनिक समीक्षा में 28 जुलाई को प्रथम स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें