फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लिखित बताएं, पर्याप्त दवाइयां क्यों नहीं मिल रहीं’

Mon, 09 Jul 2018 11:33 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
medical
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को डीएम की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा हुई। डीएम ने संबंधित विभाग के जिम्मेदारों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। जबकि डीएम ने सीएमओ को निर्देश देते हुए कहा कि लिखित बताएं कि दवाएं पर्याप्त मात्रा में क्यों नहीं मिल पा रही हैं? अन्य विभागों के अधिकारियों को कार्य में शिथिलता पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


डीएम कुणाल सिल्कू ने कार्यदायी संस्थाओं व विभागों की प्रगति ठीक न पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि अपने-अपने विभागों की प्रगति में तेजी लाएं। यदि विभागीय अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक ढंग से नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह बताया कि जनपद में गोदामों पर खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उपकृषि निदेशक डॉ. पीके कन्नौजिया ने बताया जनपद के किसानों का रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। अधिशाषी अभियंता विद्युत को डीएम ने निर्देश दिया कि विद्युतीकरण के लिए चयनित मजरों में कनेक्शनों की संख्या बढ़ी है। सीएमओ डॉ. आरके मिश्र ने बताया कि आरसी कंपनी से दवाएं पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रही है। एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह, एडीएम प्रमोद शंकर शुक्ल, एएसपी मुन्ना लाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें