मंदिर चौराहे पर हियुवा व भाजपा कार्यकर्ताओं ने िश्ावसेना प्रमुख का पुतला जलाया।
- फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा किए गए अभद्र टिप्पणी पर हियुवा व भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार को मंदिर चौराहे पर उद्धव ठाकरे का प्रतीकात्मक पुतला जलाकर जमकर नारेबाजी की।
पुतला जलाने से पूर्व पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर बैठक आयोजित की गई। विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिवसेना मुंबई ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में हिंदूवादी संगठन के रूप में जानी जाती है। शिवसेना के पूर्व प्रमुख स्व. बाला साहब ठाकरे जिन धर्मावलंबी साधुसंतों का सम्मान करते थे। आज उन्हीं के बेटे उद्धव ठाकरे ने झूठी लोकप्रियता पाने की खातिर सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अशोभनीय भाषाओं का प्रयोग कर टिप्पणी की है।
हियुवा व भाजपा कार्यकर्ताओं मंदिर चौराहे पर उद्धव ठाकरे का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। डुमरियागंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्रमणि त्रिपाठी, भनवापुर लवकुश ओझा, उमेश पांडेय, डॉ. राजेश गौतम आदि मौजूद रहे।