फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिचालक धरने पर, बसों का संचालन बाधित

Fri, 30 Mar 2018 11:20 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
एआरएम के रवैये पर नाराजगी जताते हुए परिचालकों ने धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर । रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद जिला इकाई ने समस्याओं के समाधान की मांग के  समर्थन में धरना दिया। एआरएम के  रवैया को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए मांगों का समाधान न होने पर परिषद इकाई ने आंदोलन की चेतावनी दी। इससे पूर्वाह्न करीब 11 बजे तक रोडवेज बस का परिचालन बाधित रहा और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जिला मंत्री दिनेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि रोडवेज की स्थिति खराब है। डिपो की बस रात करीब दो बजे से स्टैंड में पहुंचने लगती है। रात को लौटने वाले परिचालकों के पास नकदी रहती है। एआरएम ने एक फरमान जारी कर रखा है कि जब तक वह नहीं आते नकदी नहीं जमा की जाएगी। लिहाजा परिचालकों को दिन में 11 बजे तक इंतजार करना पड़ता है। इससे उनकी पूरी दिनचर्या प्रभावित हो जाती है। रोडवेज भवन की छत से पानी गिरता रहता है। चालकों को आराम करने     की समुचित व्यवस्था नहीं है। गर्मी आ गई है, लेकिन सभी सीलिंग फैन खराब हैं। 

इस मौके पर पहुंचे एआरएम एपी सिंह ने सभी समस्याओं के जल्द निदान का आश्वासन दिया। इस दौरान विनोद पाठक, जीतेंद्र उपाध्याय, अरविंद कुमार, राधेश्याम, अवधेश मिश्रा, विजय जायसवाल, विनोद मिश्रा, उमेश तिवारी, रामसुफल, सर्वेश कुमार, सूर्य कुमार, रामतिलक, प्रद्यम्न तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह है दिक्कत ः सिद्धार्थनगर । रात दो बजे से डिपो में लौट कर आने वाली बसों के स्टाफ की नकदी नहीं जमा होने से नाराजगी व्याप्त होने   लगी। सुबह सात बजे के करीब रोडवेज कर्मचारियों ने परिसर में धरना शुरू कर दिया। देखते-देखते बसों का परिचालन ठप हो गया। लिहाजा यात्रियों को सफर करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें