फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/शोहरतगढ़। जिले में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार की अर्द्धरात्रि में 12 बजते ही हर तरफ नंद को आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की... के मंगल गायन से पूरा वातावरण गूंजता रहा। देर रात तक श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण भक्ति में झूमते रहे। वहीं, कई स्थानों पर दही-हांडी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। नगर के सिंहेश्वरी मंदिर, हनुमानगढ़ी मंदिर सहित सदर थाना परिसर में जन्माष्टमी पर विविध आयोजन हुए। लोटन, मोहाना, कपिलवस्तु कोतवाली परिसर में भी कार्यक्रम की धूम रही। नगर से सटे परसा महापात्र गांव में दही -हांडी स्पर्धा आयोजित हुई। करीब 30 फीट ऊंची मटकी को फोड़ने के लिए युवाओं की टोलियों ने काफी मशक्कत की। उधर, जोगिया के करौंदा मसिना में आयोजित प्रतियोगिता में अजय वर्मा, सूरज वर्मा, मोहन लाल, आशीष, रमेश मोदनवाल, अजय पांडेय, विजय पांडेय, प्रमोद आदि ने मटकी फोड़ी। वहीं, शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

सोमवार व मंगलवार को क्षेत्र में जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। श्रीराम जानकी मंदिर, थाना परिसर व कस्बे में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया गया। भगवान कृष्ण की मूर्ति का विधि विधान से पूजा अर्चना की। भगवान कृष्ण का जन्म होते ही श्रद्धालुओं ने मिठाइयों को बांटा और आतिशबाजी कर खुशियों का इजहार किया। जन्माष्टमी के दौरान क्षेत्र भक्ति गीतों से सराबोर होता रहा। प्रसाद भी वितरित किए गए। इस दौरान सीओ शिव सिंह, एसओ शमशेर बहादुर सिंह, पंडित सत्यप्रकाश शुक्ल, रामसेवक गुप्ता, सतीश मित्तल, शिवशंकर उमर, नंदू गौड़, शिव अग्रवाल आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
डुमरियागंज। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर नगर में एक दर्जन से अधिक झांकियों को सजाया गया। जहां रात में श्रीकृष्ण के जन्म के बाद महिलाओं ने सोहर व मंगलगीत गाया। वहीं युवाओं ने आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी। मंगलवार सुबह से ही नगर स्थित पंचायती माता मंदिर, हनुमानगढ़ी, रामलीला मैदान स्थित शिवमंदिर, श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर, रोडवेज के सामने शिवमंदिर के अलावा एक दर्जन से अधिक लोगों ने अपने घरों पर मनमोहक व सुंदर झांकियों को बनाने का सिलसिला जारी रखा। रात 12 बजते ही पूरे नगर में कान्हा की किलकारी और पटाखों की गूंज सुनाई देने लगी। पूजन-अर्चन के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान दिन भर जन्माष्टमी पर्व पर व्रत रखने वाले लोगों ने भी जन्म के बाद प्रसाद ग्रहण कर अपना व्रत तोड़ा। इसी क्रम में डुमरियागंज, भवानीगंज, पथरा और त्रिलोकपुर थानों में भी जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। मन्नीजोत क्षेत्र के रामजानकी मंदिर सिंगारजोत, गागापुर, बिजौरा, वैनिया खास, विशुनपुर हरि, उज्जैनिया, सोहना, कठौतिया किशुन सहित दर्जनों स्थानों श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें