फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस चराने गए बुजुर्ग की संदिग्ध हाल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परसा (सिद्धार्थनगर)। ढेबरूआ थाना क्षेत्र के घरुआर गांव में शुक्रवार की देर शाम संदिग्ध हाल में वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि वृद्ध् गांव के बाहर भैंस चराने गया था, देर शाम उसके मौत की सूचना परिजनों को मिली।
विज्ञापन

क्षेत्र के घरुआर गांव निवासी राजमन (65) ने दो शादी की थी। पहली पत्नी से एक पुत्र गंगाराम और दूसरी पत्नी से एक पुत्री व एक पुत्र है। बताया जाता है कि पहली पत्नी की मृत्यु के बाद राजमन ने दूसरी शादी की थी। ग्रामीणों के मुताबिक जमीन के बंटवारे को लेकर गंगाराम और राजमन के बीच विवाद चल रहा था। शुक्रवार को राजमन और उसका पुत्र गंगाराम दोनों भैस चराने गए थे। इसके बाद से राजमन घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के राजमन की गांव के बाहर सिवान में लाश मिली। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मुकेश राय ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें