फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को दमन से बुलवाकर थाने से कराई गई विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। गर्भवती पत्नी को साथ नहीं ले जा रहे पति को दमन से बुलाकर महिला पुलिस ने सुलह कराया। दोनों पक्षों में घंटों पंचायत के बाद सहमति बनने पर पति थाना परिसर से पत्नी की विदाई कराकर घर ले गया।
विज्ञापन

डुमरियागंज कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने एक माह पूर्व महिला थाने में शिकायती पत्र दिया और आरोप लगाया कि उसकी बेटी को ससुराल वाले नहीं ले जा रहे हैं। अभी एक वर्ष पूर्व बेटी की शादी हुई थी। बेटी गर्भवती भी है, ऐसी दशा में घर पर कोई महिला नहीं होने से बड़ी दिक्क्त है। दामाद दमन में रहकर काम करता है और बेटी की विदाई नहीं करवा रहा है। मामले को संज्ञान में लेते हुए महिला थानाध्यक्ष ने पति को फोन से बुलाने की कोशिश की, लेकिन नहीं आ रहा था। दबाव के बाद उसे दमन से बुलवाया गया।
शनिवार को थाने में घंटों चली पंचायत के बाद विदाई करवाया गया। थानाध्यक्ष सुमन त्रिपाठी ने बताया कि महिला परेशान थी और गर्भवती भी है। ससुराल वाले उसे ले नहीं जा रहे थे। पति को दमन से बुलवाया गया और विदाई करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें