फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीओ का स् थानांतरण करें

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन जिला इकाई की बैठक रविवार को मुख्यालय स्थित एक लॉज में की गई। डीपीओ पर कई आरोप लगाते हुए स्थानांतरण की मांग की। कार्रवाई के लिए प्रशासन को 7 अगस्त तक का समय सीमा निर्धारित करते हुए समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री प्रभावती ने कहा कि जिला कार्यक्रम कार्यालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इस संबंध में एसोसिएशन ने डीएम व सीडीओ से मुलाकात कर वस्तुस्थिति बता दिया था। अधिकारी द्वय ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। समय सीमा के अंदर अगर डीपीओ का स्थानांतरण नहीं किया गया तो आंगनबाड़ी कर्मचारी अनिश्चितकालीन प्रदर्शन को बाध्य होंगे। प्रदेश सरकार भी कर्मियों के साथ छल कर रही है। विधानसभा चुनाव के समय भाजपा ने घोषणा पत्र में मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया था। प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने भी मुलाकात कर वादों की याद दिलाया। सरकार बनने के बाद मानदेय बढ़ोतरी के नाम पर शासन ने उदासीन रूख अपनाया है। इसके विरोध में एसोसिएशन के शीर्ष नेतृत्व ने 17 अगस्त को एक दिवसीय रैली करने का निर्णय लिया है। इस दौरान कौशिक पांडेय, बिंद्रावती पांडेय, चंदन मिश्रा, मंजू गुप्ता, सरिता सिंह, मीना त्रिपाठी, चंदा पाल, निर्मला श्रीवास्तव, कामनी सिंह, मकबूल आलम, सरिता देवी, आशा त्रिपाठी, शांती देवी, प्रतिभा पांडेय, पूनम त्रिपाठी, नंदी मिश्रा, किरण गुप्ता, किरण श्रीवास्तव, कुसुम विश्वकर्मा, ऊषा और सुमन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें