फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छह जिलों के 12 हजार विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Fri, 26 Apr 2024 03:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा में शामिल छात्रों ने प्रश्नपत्रों का अनुभव किया साझा
विज्ञापन

कहा-नहीं आ रही किसी प्रकार की कठिनाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में चल रही सम सेमेस्टर परीक्षा के सातवें दिन नौ विषयों की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा में विश्वविद्यालय व छह जिलों के महाविद्यालय के लगभग 12 हजार छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों के अनुसार प्रश्न पढ़ते ही उसके विकल्प का चयन हो जा रहा हैं। कोर्स से संबंधित ही प्रश्न आ रहे हैं। इससे परीक्षा में किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं हो रही है।
बृहस्पतिवार को राजनीति विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, गणित, कला प्रदर्शन, इलेक्ट्रानिक्स, विभेदक शिक्षा और यात्रिंक, संस्कृत, व बीबीए-बीसीए की परीक्षा संपन्न हुई। सभी पालियों में छात्रों ने परीक्षा दी। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे से निगरानी में हो रही थी। सचलदस्ता की टीम निगरानी करती रही। परीक्षा के दौरान प्रशासनिक अधिकारी विद्यालय पर बैठकर ड्यूटी करते रहे।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह से नकल विहीन कराई जा रही है। यदि कोई भी छात्र किसी प्रकार का हरकत कर रहा है तो उसे तत्काल चेतावनी दी जा रही है। छात्रों ने बताया की परीक्षा में आ रहे प्रश्नों का उत्तर आसानी से हो जा रहा है। बहुविकल्पीय परीक्षा होने से प्रश्न पर भी ध्यान दिया जा रहा है। प्रश्न कोर्स से संबंधित ही आ रहे है।

बहुविकल्पीय प्रश्न होने के बावजूद भी प्रश्नों के उत्तर देने में परेशानी नहीं होती हैं। ओएमआर पर एक बार उत्तर गलत होने से उसे सुधारा नहीं जा सकता। ऐसे में प्रश्न को बार-बार पढ़ कर ही उत्तर दे रहे हैं।
विज्ञापन

-शालिनी पांडेय, छात्रा

किसी भी परीक्षा को देने के लिए किताबों को पढ़ना सबसे अधिक जरूरी हैं। ऐसे में छात्रों को परीक्षा से पहले ही कोर्स को पढ़ लेना चाहिए। किसी भी परीक्षा में विषय से हटकर प्रश्न नहीं आते हैं।
-अर्पिता गुप्ता, छात्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें