शोहरतगढ़। एसडीएम विवेकानंद मिश्रा व खुनुवां पुलिस चौकी की पुलिस ने पकडीहवा में एक चाय पानी की दुकान पर सरकारी बोरी में रखे 12 बोरी गेंहू बरामद किया। एसडीएम ने गेंहू को स्थानीय कोटेदार मधुरश्याम को आगे की कार्रवाई तक लिए सुपुर्द कर दिया गया। एसडीएम विवेकानंद मिश्रा ने बताया कि मंगलवार शाम को सूचना मिली नेपाल बार्डर से 50 मीटर पहले पकडीहवा में एक चाय पानी की दुकान पर सरकारी खाद्यान्न रखा है। मौके पर खुनुवां पुलिस चौकी पुलिस टीम साथ पहुंचकर दुकान पर देखा कि सरकारी बोरे में 12 बोरी गेहूं रखा गया है। तत्काल स्थानीय कोटेदार मधुरश्याम को बुलाया गया और 12 बोरी गेहूं उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। साथ ही कोटेदार को हिदायत दिया गया कि इस खाद्यान्न को सुरक्षित रखना है। आगे की कार्रवाई के निर्देशित किया जाएगा। संवाद